{"_id":"5812456e4f1c1bcf75bc4e63","slug":"2-5-lakh-stolen-from-bus-stayed-at-the-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर रुकी बस से ढाई लाख रुपये व सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे पर रुकी बस से ढाई लाख रुपये व सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
फर्राटा भर रही है रोडवेज कलर की नकली बसें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की बस में सफर कर रहे दिल्ली के एक व्यापारी के रुपये व सामान से भरा बैग चोरी हो गया। व्यापारी का कहना है कि बस से चोरी हुए बैग में दो लाख 40 हजार रुपये की नकदी व जरूरी सामान था। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया दिल्ली निवासी अरुण गर्ग पुत्र राधेश्याम गर्ग जूता-चप्पल का व्यापार करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह अपने कारोबार के सिलसिले में यूपी में कई जिलों में अक्सर आया करते हैं।
बताया कि वह 26 अक्टूबर बुधवार रात को रोडवेज की बस से फैजाबाद से दिल्ली जाने के लिए निकला था। तभी बस रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हाईवे बाईपास स्थित रोडवेज के अनुबंधित ढाबे पर रुकी थी। इस दौरान व्यापारी अपनी बैग बस में छोड़कर नाश्ता करने के लिए ढाबे पर गया और वापस आकर देखा तो उसका बैग गायब था।
विज्ञापन
यह देख व्यापारी के होश उड़ गए। व्यापारी ने बताया कि बैग में दो लाख 40 हजार रुपये की नकदी व जूते चप्पल के सैंपल और सामान था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि मामले में पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई की जा रही है।