फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   डीआईजी ने दरोगा-सिपाहियों का सुना दुख-दर्द

डीआईजी ने दरोगा-सिपाहियों का सुना दुख-दर्द

Fri, 05 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी ने दरोगा-सिपाहियों का सुना दुख-दर्द
डीआईजी ने दरोगा-सिपाहियों का सुना दुख-दर्द
विज्ञापन



बाराबंकी। डीआईजी फैजाबाद व एसपी ने मातहत दरोगा व सिपाहियों से गुरुवार को सीधा संवाद किया। उनकी एक-एक समस्या सुनकर कार्यवाई के निर्देश दिए और अनुशासन में रहने की नसीहत भी दी।


लखनऊ में सिपाही द्वारा एप्पल के मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या और जिले में प्रताड़ना से महिला सिपाही मोनिका रावत द्वारा खुदकुशी करने को डीजीपी ओपी सिंह ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन



उन्होंने अफसरों को सिपाही और दरोगाओं की छुट्टी, वेतन व अन्य भुगतानों से लेकर आवासीय समस्याओं को लेकर सीधे बात करने के निर्देश दिए हैं।


इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित बैठक में मातहतों ने अपनी समस्याएं गिनाईं तो डीआईजी व एसपी ने शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सभी सीओ व एसओ को नवरात्र, दशहरा व दीपावली पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि, किसी को नई परंपरा नहीं शुरू करने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस लाइन मैदान में जिले के हर थाने से एक-एक दरोगा, चार-चार सिपाही व दो-दो महिला सिपाही को बुलाया गया था। डीआईजी ओंकार सिंह व एसपी वीपी श्रीवास्तव ने सभी की समस्याएं सुनीं।


अवकाश के बारे में डीआईजी ने कहा कि, पुलिसकर्मियों को उनकी जरूरत व नियमानुसार अवकाश दिया जाए। उन्होंने कहा कि, पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं से अफसरों को अवगत कराएं और उसे बाहर न उछाला जाए जिससे पुलिस की छवि खराब हो।


डीआईजी ने अफसरों को मातहतों के साथ अच्छा व्यवहार करने की सलाह दी। इस बीच सिपाही और दरोगाओं ने आवास की दिक्कत गिनाई तो किसी ने एरियर के भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। जिस पर दोनों अधिकारियों ने तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया।


इसके बाद डीआईजी व एसपी ने सभी सीओ व एसओ के साथ बैठक की। इसमें अनुशासन बनाए रखने के साथ ही मातहतों की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नवरात्र, दशहरा व दीपावली शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।



उन्होंने कहा कि, त्योहारों पर कहीं कोई नई परंपरा नहीं शुरू होने दी जाए। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, अशोक कुमार शर्मा समेत सभी सीओ व एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed