फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   डब्ल्यूसीए ने जीता विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

डब्ल्यूसीए ने जीता विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

Sun, 10 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
डब्ल्यूसीए ने जीता विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला
डब्ल्यूसीए ने जीता विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल
विज्ञापन

- विनीत बेस्ट बॉलर व अभय को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (बाराबंकी)। स्थानीय नेशनल इंटर कॉलेज ग्राउंड पर चार दिनों से चल रहे विंटर क्रिकेट टूर्नामेेंट में डब्ल्यूसीए की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। उसके बाद टूर्नामेंट के बेस्ट बालॅर का पुरस्कार विनीत कुमार व अभय अवस्थी को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबला डब्ल्यूसीए व सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के मध्य खेल गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डब्ल्यूसीए की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अखिलेश सिंह ने 43 व मधुर विश्वकर्मा ने 26 रनों की मदद से 57 की साक्षेदारी की। वहीं अनुज वर्मा ने 34 एवं अभय ने 25 रन की धुंआधार पारी खेल कर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी सरस्वती की टीम डब्ल्यूसीए की घातक गेंदबाजी का सामना न कर सकी। विनीत कुमार की पहले ओवर में घातक गेंदबाजी के चलते सरस्वती टीम के कप्तान ऋतिक पहले ओवर में ही बिना खाता खोले आउट हो गए। दूसरे ओवर में अनुज वर्मा ने सटीक गेंदबाजी करके टीम के खिलाड़ी मोनू को भी बिना खाता खोले पवेलियन वापस भेज दिया। सैकड़ो दर्शकों की मौजूदगी में टीम के कोच रामबाबू स्वामी अपने खिलाडिय़ों को उनके खराब प्रदर्शन पर अपशब्द कहते हुए मैच को बीच मे ही छोड़ कर ग्राउंड से चले गए। काफी प्रयासों के बाद भी जब सरस्वती की टीम ग्राउंड पर नही लौटी तो जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. जावेद ने डब्ल्यूसीए की टीम को विंटर क्रिकेट टूनामेंट का विजेता घोषित कर दिया। टूनामेंट में सर्वाधिक 11 विकेट लेने वाले विनीत कुमार को बेस्ट बॉलर व अभय अवस्थी को सर्वाधिक 101 रन बनाने पर बेस्ट बैट्समैन का पुरुस्कार दिया गया। विजेता टीम को डीसीए द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रबंधक विजय आनंद बाजपेई ने सभी खिलाडिय़ों व दर्शकों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम सिंह जोशी, अरविंद सिंह, राजेश जोशी, रजनीश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed