फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तालाब में मिला वृद्वा का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

तालाब में मिला वृद्वा का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 21 May 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
तालाब में मिला वृद्वा का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
तालाब में मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान
विज्ञापन

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला का शव तालाब में बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव कई दिन पुराना होने के चलते सड़ चुका था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


पुलिस के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव स्थित तालाब में सोमवार सुबह करीब 60 वर्षीया महिला का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी महादेवा अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि महिला हल्के पीले रंग का सलवार व कुर्ता पहने थी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शव को तालाब से निकलवाया। मौके पर जमा आसपास के लोग उसकी पहचान नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed