{"_id":"5c87f804bdec22141d19d8f2","slug":"151552414724-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर एक बिस्कुट फैक्ट्री में केरोसिन से नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। मौके से 30 ड्रम और 6 करपो में करीब 6 हजार लीटर से अधिक केरोसिन व केमिकल बरामद हुआ। पूर्ति निरीक्षक ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मसौली थाने में तहरीर दी है।
मंगलवार की देर शाम थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि पशु बाजार से ग्राम बड़ागांव जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर स्थित संजू गुप्ता की बिस्कुट फैक्ट्री (बेकरी) पर डीसीएम से ड्रमों को उतारा जा रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक अतुल सिंह, चौकी प्रभारी सआदतगंज ने हमराहियों के साथ बेकरी को घेर लिया। पुलिस को देख वहां पर हड़कंप मच गया और बेकरी पर मौजूद कर्मचारी भाग निकले।
इस दौरान बेकरी की आड़ में मिट्टी के तेल से नकली डीजल बनाने के लिए आया तीस ड्रम एवं 50-50 लीटर के 6 करपो में करीब 6 हजार लीटर से अधिक केरोसिन बरामद हुआ, जिसमें एक ड्रम एवं चार करपो में मिश्रित केरोसिन था। इसके अलावा कटे हुए गैलन व केरोसिन से डीजल बनाने के लिए 10 लीटर के गैलेन में एक रासायनिक तरल पदार्थ तथा दो बोरियों में भूरा पाउडर, पाइप, कीप भी बरामद हुई। साथ ही केरोसिन लाने में प्रयुक्त की गयी डीसीएम को भी पुलिस ने बरामद कर थाने लाकर सीज किया है। यहां से 7 घरेलू गैस सिलेंडर भी टीम ने बरामद किए।