फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पॉलीथीन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, सीज

पॉलीथीन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, सीज

Fri, 02 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथीन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, सीज
प्रतिबंधित पॉलीथिन की फैक्ट्री का भंडाफोड़
विज्ञापन



बाराबंकी। पुलिस चौकी के पास ही प्रतिबंधित पॉलीथिन बनाने का कारखाना चल रहा था। एसडीएम सदर ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ छापा मारकर पॉलीथिन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर उसे सीज करा दिया है।


एसडीएम सदर अजय कुमार द्विवेदी को मोहम्मदपुर में पुलिस चौकी के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने सीओ और कोतवाली पुलिस के साथ गुरुवार को फैक्ट्री पर छापा मारा।
विज्ञापन



एसडीएम ने बताया कि फैक्ट्री का संचालन कलाम द्वारा किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके पर ढाई क्विंटल तैयार पॉलीथिन और करीब 15 क्विंटल कच्चा माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला मजदूर ने बताया कि वह तीन साल से यहां कार्यरत है। एसडीएम के मुताबिक ये फैक्ट्री कलाम द्वारा संचालित की जा रही थी ग्राम प्रधान भी हैं।



छानबीन में पता चला कि इस फैक्ट्री में तैयार माल लखनऊ के अहियागंज थोक बाजार में बेचा जाता है। इसके अलावा आसपास के कस्बों में भी आपूर्ति की जाती है।


एसडीएम ने बताया कि फैक्ट्री में प्रतिबंधित पॉलीथिन तैयार की जा रही थी। छापा मारने के साथ ही फैक्ट्री को सीज करा दिया है। जबकि फैक्ट्री संचालक कलाम मौके से भाग गया। पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही फैक्ट्री संचालक की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed