{"_id":"5a05ea344f1c1b72548bc2cc","slug":"151510337076-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली परिचय पत्र के साथ पकड़ा गया छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली परिचय पत्र के साथ पकड़ा गया छात्र
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली परिचय पत्र से जनेस्मा में दाखिल युवक को दबोचा
कोतवाली पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर के महाविद्यालय में मौज-मस्ती के लिए जाली परिचय पत्र के सहारे दाखिल होने वाले एक युवक को शुक्रवार को पकड़ लिया गया। प्राचार्य ने पूछताछ के बाद माफीनामा लिखवाकर युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
शहर के जवाहर लाल नेहरू स्मारक महाविद्यालय (जनेस्मा) में छात्रों को परिचय पत्र दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाता है। शहर के दशहराबाग का एक युवक जाली परिचय पत्र के सहारे कॉलेज दाखिल होकर अक्सर घूमता था। शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अरुण ने बताया कि उसके नाम व पते का जाली परिचय पत्र लेकर एक युवत कॉलेज में आता है। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने जाली परिचय पत्र के साथ कॉलेज में दाखिल हुए आकाश नामक युवक पकड़ लिया और प्राचार्य के पास ले गए। उसने प्राचार्य को अपना नाम आकाश सिंह निवासी दशहरा बाग बताते हुए आधार कार्ड दिखाया। बताया कि वह लखपेड़ाबाग में एसएससी की कोचिंग करता है। कॉलेज में पढ़ने वाली अपनी महिला मित्र के साथ घूमने के लिए आता था। कॉलेज के एक छात्र की मदद से जाली परिचय पत्र बनवाया। प्राचार्य ने माफीनामा लिखवाकर युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि छात्र के परिवारीजनों को बुलाया गया है।