{"_id":"593301164f1c1b3f5c8b45fa","slug":"14965148491012-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण रोकने के लिए लगेंगे पौने 12 लाख पौधे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायु प्रदूषण रोकने के लिए लगेंगे पौने 12 लाख पौधे
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु प्रदूषण से निपटने को रोपे जाएंगे 12 लाख पौधे
लक्ष्य हासिल करने को वन विभाग समेत 10 विभागों को मिला लक्ष्य
पिछली बार 9.12 लाख लगाए गए थे पौधे, एक जुलाई से शुरू होगा पौध रोपण का कार्य
अमर उजाला ब्यूूरो
बाराबंकी। पर्यावरण को बनाए रखने के लिए हर साल भले ही लाखों रुपये खर्च कर भारी संख्या में पौधरोपण किया जा रहा हो, पर हरियाली बढ़ने के बजाए दिन ब दिन मिटती जा रही है। इसे विभाग की लापरवाही कहें या लोगों में जागरूकता की कमी, वजह जो भी हो, हरियाली बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। वहीं ईंट-भट्ठों की चिमनियों से निकलने वाले धुंआ, वाहनों आदि की चेकिंग कर समय समय पर कार्रवाई की जाती है। जिले में इस बार मानसून सत्र में 10 लाख 76 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य वन विभाग को मिला। इसके अलावा इस मानसून सत्र में एक जुलाई से पौधरोपण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें वन विभाग के साथ-साथ ग्राम विकास विभाग व शिक्षा विभाग भी पौधरोपण में सहयोग करेगा। जिले में पौधरोपण के लिए गड्ढों की खोदाई का कार्य पूरा होने के बाद मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है। वन विभाग की जिले में 20 नर्सरी हैं जिसमें निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा पौधे तैयार हो चुके हैं। वन विभाग के अलावा 9 अन्य विभागों को पौध रोपण का लक्ष्य मिला है। पेड़ों की कटान रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। अब तब टीम द्वारा करीब 110 लोगों के खिलाफ निजी व वन क्षेत्रों के पेड़ काटे जाने के संबंध में कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं प्रदूषण जांच के लिए जिले भर में इस माह में अभियान चलाकर पुलिस द्वारा छोटे बड़े करीब दो हजार वाहनों को चालान किए जाने की बात कह रही है।
देखरेख के अभाव में नष्ट हो गए सैकड़ों पौधे
विगत वर्ष एक दिन में करीब 9 लाख 12 हजार पौधों की रोपाई कर सरकार के विश्व रिकार्ड में जिले ने योगदान दिया था। ग्राम विकास विभाग द्वारा हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सीठूमऊ स्थित तालाब के किनारे करीब ढाई सौ पौधे लगाए गए थे जिसमें से एक भी पौधा नहीं बचा। शिक्षा विभाग कुर्सी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहरौली में 200 पौधे लगाए गए थे एक भी पौधा नहीं बचा है। पौध रोपण में 30 प्रतिशत पौधे सिंचाई व देखरेख के अभाव में नष्ट हो चुके हैं।
विभागों को मिले लक्ष्य पर एक नजर
विभाग का नाम लक्ष्य
वन विभाग 10,78000
ग्राम विकास 7500
उद्यान विभाग 3000
उद्योग विभाग 650
नगर विकास 3250
सिंचाई विभाग 9750
पीडब्लूडी 3250
रेशम विभाग 650
माध्यमिक शिक्षा 3250
बेसिक शिक्षा 2667
वर्जन-
यह कोई नया कार्यक्रम नहीं है, हर बार मानसून सत्र में 80 प्रतिशत पौधे रोपे जाते हैं। इस बार भी जो लक्ष्य मिला है उसको लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
-जावेद अख्तर, डीएफओ