फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दरोगा के बेटे ने लगाई घाघरा में छलांग

दरोगा के बेटे ने लगाई घाघरा में छलांग

Fri, 16 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
दरोगा के बेटे ने लगाई घाघरा में छलांग
दरोगा के बेटे ने लगाई घाघरा में छलांग
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र की घटना
गनेशपुर (बाराबंकी)। पुलिस विभाग में तैनात एक दरोगा के बेटे ने घाघरा नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने गोताखोर बुलाकर युवक की तलाश कराने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं लग सका है।

पुलिस विभाग में वायरलेस शाखा में दरोगा के पद पर तैनात इंद्रबहादुर सिंह गोंडा जिले के करनैलगंज थाना के अचलीपुरवा गांव के निवासी है व इस समय शहर के आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। दरोगा का पुत्र शिवकुमार सिंह उर्फ शुभम सिंह (28) बृहस्पतिवार की रात अपनी कार से रामनगर इलाके में घाघरा नदी पुल पर पहुंचा और कार खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देख आस पास के लोगों ने पुलिस को बताया लेकिन जब तक पुलिस मौके पर आकर उसकी तलाश करवाती वह लापता हो चुका था। गोताखोरों ने युवक की तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका है। एसओ लालता प्रसाद साहू का कहना है कि नदी में पानी का बहाव काफी तेज होने के चलते युवक कहीं आगे निकल गया है। कहा पुलिस तलाश करवाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed