{"_id":"5a2d7a124f1c1bb6678c105c","slug":"131512929810-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग
हरख (बाराबंकी )। सतरिख थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया व एक जगह फायरिंग हुई। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
सतरिख थाना क्षेत्र के जाटा निवासी हनुमान पर रविवार की सुबह पानी निकासी के विवाद में इनके चार सगे भाइयों संजीव विनोद व दो अन्य ने लाठी, डंडो से हमला कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी घटना मोहम्मदपुर गांव में घटित हुई यही के निवासी श्रीकेशन ने बताया वह रविवार की शाम को अपने गेहूं के खेत में पानी लगाए हुए थे कि तभी विपक्षी बाबादीन निवासी मोहना अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से आए और पीड़ित को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उन पर अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। फायरिंग करते वक्त पीड़ित नीचे बैठ गया था इससे पीड़ित बाल बाल बच गया जिसकी लिखित शिकायत थाने पर की गई है। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि मामूली मारपीट हुई है। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।