{"_id":"59dd20bd4f1c1bce538b6c40","slug":"131507664061-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोरखधाम एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्री का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ोरखधाम एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्री का सामान चोरी
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखधाम एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्री का सामान चोरी
बाराबंकी। दिल्ली से गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में एसी फर्स्ट कोच में सवार होकर गोंडा जा रहे दंपती का सामान चोरों ने पार कर दिया। घटना की शिकायत पर गोंडा व बाराबंकी जीआरपी के बीच सीमा विवाद भी चलता रहा। हालांकि बाद में बाराबंकी में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही गई। यात्रियों ने एक संदिग्ध को पकड़कर जीआरपी के सुपुर्द किया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
गोंडा जिले के बढ़हल थाना कटरा निवासी ओमकार तिवारी अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को दिल्ली से गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास कोच में सवार होकर घर जा रहे थे। तभी बाराबंकी व गोंडा के बीच चोरों ने इनकी अटैची गायब कर दिया। पीड़ित ने बताया कि अटैची में तेरह हजार रुपये की नकदी, कपड़े व जरूरी सामान था। ऐसी कोच में सीट के नीचे से अटैची चोरी होने पर सुरक्षा की भी पोल खुल गई है। यात्री के मुताबिक वह लखनऊ से ट्रेन चलने के बाद नींद में आ गया था इसके बाद गोंडा पहुंचने से कुछ देर पहले जगा तो अटैची गायब थी। पीड़ित ने गोंडा जीआरपी में इसकी शिकायत की तो वहां पर बाराबंकी क्षेत्र का मामला होने की बात कहकर कार्रवाई से मना कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन में मिले एक संदिग्ध व्यक्ति को भी यात्रियों ने पकड़कर जीआरपी गोंडा के सुपुर्द किया। हालांकि बाद में जब बाराबंकी जीआरपी को जानकारी हुई तो कार्रवाई की बात कही गई है। एसओ जीआरपी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि यदि घटना बाराबंकी में हुुई है तो इसकी जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
एक्सप्रेस ट्रेनों में खुली सुरक्षा की पोल
भले ही लोग एक्सप्रेस ट्रेनों के ऐसी कोच में सफर करना सुरक्षित समझते हो लेकिन यहां सक्रिय बदमाशों के आगे जीआरपी व आरपीएफ की सुरक्षा निष्क्रिय साबित हो रही है। ट्रेनों में भले ही पुलिस स्कार्ट चलता हो लेकिन यह सही से काम न करने से बदमाश अपना काम आसानी से कर रहे है। यही कारण है कि ट्रेनों में आए दिन चोरी व लूट की वारदातें सामने आ रही है।