{"_id":"5953f69b4f1c1bd70e8b4747","slug":"131498674843-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में कार चला रहे एबीएसए ने बाइक में मारी टक्कर, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में कार चला रहे एबीएसए ने बाइक में मारी टक्कर, महिला घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में कार चला रहे एबीएसए ने बाइक में मारी टक्कर, महिला घायल
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। शराब के नशे की हालत में कार चला रहे गोंडा जिले में तैनात एक एबीएसए ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एबीएसए को पकड़कर कार कब्जे में लिया है।
फैजबाद राजमार्ग पर रामसनेहीघाट कोतवाली अन्तर्गत ग्राम धौरहरा निवासी शायरा बानों अपने पति मुकीम के साथ बाइक से थाना पटरंगा फैजाबाद अन्तर्गत ग्राम पोंरइया जा रही थी। तभी बुधवार की शाम बड़ेला के पास बाइक पंचर होने के चलते पति सड़क के किनारे पंचर बनवाने लगा। इस बीच हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार लहराती हुई आयी और महिला के पैर पर चढ़ गयी। बताया जाता है कि कार गोण्डा में तैनात खंड शिक्षाधिकारी अनिल झा की है जिसे वह शराब के नशे में धुत होकर चला रहे थे। कोतवाल श्याम नरायन पांडेय का कहना है कि कार चला रहे एबीएसए नशे में थे जिनको हिरासत में लिया गया है। कहा महिला का इलाज करवाया जा रहा है।