फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अहमदपुर बनेगा पुलिस का मार्डन थाना

अहमदपुर बनेगा पुलिस का मार्डन थाना

Fri, 23 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अहमदपुर बनेगा पुलिस का मार्डन थाना
अहमदपुर में 14 करोड़ से बनेगा पुलिस का मॉडर्न थाना
विज्ञापन

शासन ने बाराबंकी प्रशासन से भी मांगी रिपोर्ट
प्रदेश भर में खोले जाने हैं पुलिस के 10 मॉडर्न थाने
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जैदपुर थाने के अहमदपुर मेें जिले का पहला मॉडर्न पुलिस थाना बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों ने अहमदपुर को मॉडर्न थाना बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। बताते है कि मॉडर्न थाना बनाए जाने पर करीब चौदह करोड़ रुपये का खर्च होने हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए प्रदेश में पहली बार मॉडर्न थाना खोलने की योजना बनाई गई है। प्रदेश में दस मॉडर्न थाने खोले जाएंगे इसके लिए बाराबंकी जिले से भी रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले में मॉडर्न थाना बनाने के लिए जैदपुर थाने के अहमदपुर पुलिस चौकी को चयनित किया गया है। हाईवे पर स्थित अहमदपुर पुलिस चौकी के पास टोल प्लाजा है यहां पर आसपास आपराधिक घटनाएं होती रहती है, यही नहीं लखनऊ सीमा से लेकर फैजाबाद सीमा के बीच करीब 50 किलोमीटर बाद रामसनेहीघाट थाना पड़ता है। पुलिस प्रशासन पहले भी अहमदपुर को पुलिस चौकी से थाना बनाने का प्रस्ताव भेज चुका है। यदि मॉडर्न थाना यहां बना तो इसका लाभ अधिक मिलेगा। जनपद में महिला थाना को मिलाकर अभी तक 23 पुलिस थाने है। वहीं सुढ़ियामऊ व अहमदपुर मेें दो और थाना खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


ऐसा होगा मॉडर्न थाना
मॉडर्न थाना परिसर में एक वातानुकूलित प्रशासनिक भवन बनेगा जहां अधिकारी बैठक कर सकेंगे। इसके अलावा थाना परिसर में वाई फाई से लैस एक कंप्यूटर रूम बनेगा। थानाप्रभारी कक्ष के बाहर फरियादियों के लिए वेटिंग रूम होगा, टाइप-थ्री व टाइप-फोर किस्म के आवास बनेंगे। थाने में मानक के अनुसार पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। मुंशी, दीवान के बैठने व रहने के लिए भी बेहतर कार्यालय व आवास होंगे। थाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट व अन्य खेल संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे पुलिस कर्मी ड्यूटी के बाद रिलैक्स महसूस कर फिट रह सकें। करीब चौदह करोड़ रुपये यहां बनने वाले भवन, बैरक, मीटिंग हाल व उपलब्ध होने वाले संसाधनों पर खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को भेजी गई रिपोर्ट
प्रदेश में पुलिस के दस मॉडर्न थाने बनने है जिसके लिए शासन से रिपोर्ट मांगी गई है। बाराबंकी में भी एक मॉडर्न थाना बन सकता है जिसके तहत जैदपुर के अहमदपुर को चयनित किया गया है। इस पर अंतिम मोहर शासन स्तर से ही लग सकेगी।
-दिगंबर कुशवाहा, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed