फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तीन दिन से लापता युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

तीन दिन से लापता युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

Mon, 01 Apr 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से लापता युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव
कुर्सी(बाराबंकी)। तीन दिन से लापता एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। रविवार की शाम जब ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी हुई तो पुलिस को बताया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है। वारदात के पीछे आशनाई का कारण बताया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस पूरे मामले का खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। मौके पर एएसपी व सीओ ने पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम परसादी पुरवा मजरे मौहसंड निवासी मंजु देवी ने शनिवार को को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके पति गुड्डू(35) शुक्रवार शाम गांव के ही अपने दो दोस्त विमलेश व पाले के साथ टिकैतगंज कस्बे के लिए निकले थे। लेकिन उसके बाद से भी गुड्डू अपने घर वापस नहीं आया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति को आस -पास गांव के अलावा रिश्तेदारी मे भी पता किया परन्तु कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि गांव के गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके पति व उनके दोस्तों को टिकैतगंज कस्बे मे ठेके पर शुक्रवार की शाम को शराब पीते हुए देखा था लेकिन बाद में वह घर नहीं आए। इसके बाद रविवार को टिकैतगंज कस्बे के समीप ही गेंहू के खेत में गुड्डू का क्षत विक्षत शव बरामद होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर एएसपी आरएस गौतम, सीओ अरविंद वर्मा भी जांच करने पहुंचे है। एएसपी ने बताया युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। उन्होंने बताया वारदात के पीछे आशनाई का कारण लग रहा है लेकिन पुलिस अभी कई अहम बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed