{"_id":"5a21a4234f1c1b87698bf2f0","slug":"11512154147-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर काटकर दो दुकानों से सात लाख चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर काटकर दो दुकानों से सात लाख चोरी
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटर काटकर दो दुकानों से सात लाख की चोरी
- बदोसराय कस्बे में हुई वारदात
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। दो दुकानों का शटर काटकर चोर करीब सात लाख रुपये के मोबाइल व नकदी उठा ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस से शिकायत की है।
कोतवाली बदोसरांय अंतर्गत रामनगर मार्ग पर पुराने थाने के सामने कंचन मोबाइल शॉप व अक्षत मोबाइल शॉप के नाम से दुकानें हैं। गुरुवार रात शटर काटकर दोनों दुकानों से करीब सात लाख रुपये के मोबाइल फोन व नकदी उठा ले गए। पीड़ितों ने इसकी शिकायत कोतवाली बदोसरांय में की है। कंचन मोबाइल शॉप के मालिक सुंदर लाल ने बताया कि दुकान में रखे पांच हजार नकद व करीब चार लाख रुपये के मोबाइल फोन व रिचार्ज कूपन चोर उठा ले गए। वहीं अक्षत मोबाइल शॉप के मालिक रजत गुप्ता ने कहा कि करीब तीन लाख रुपये के मोबाइल फोन व रिचार्ज कूपन चोर उठा ले गए। थानाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे ने बताया कि जानकारी मिली है, चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।