फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   विवाहिता को जहर पिलाने के मामले में पति समेत चार पर रिपोर्ट

विवाहिता को जहर पिलाने के मामले में पति समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 12 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जहर पिलाने के मामले में पति समेत चार पर रिपोर्ट
जहर पिलाने के आरोपी पति समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन

- विवाहिता का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। दहेज में एसी न मिलने पर दहेज लोभियों ने गुरुवार को विवाहिता की पिटाई की और उसे जहर पिला दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में पति व सास, ससुर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

बताते चलें कि टिकैतनगर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव की निवासी पीड़िता प्रियंका शुक्ला (28) ने बताया कि उसके पिता ने दहेज में सारा सामान दिया था, पैसे के अभाव में एसी नहीं दे पाए थे। जिससे ससुरालीजन एक साल से लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि गुरुवार को सास राजेश्वरी, ससुर केदारनाथ, ननद सौसम व पति आलोक शुक्ला ने पहले पिटाई की बाद में सभी ने पकड़कर जहर पिला दिया। किसी तरह मामले की जानकारी पीड़िता के पिता राधेश्याम को हुई। बेटी की हालत बिगड़ते देख भाई ने डायल सौ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत बिगड़ते देख उसका बयान दर्ज कराकर उसे देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता राधेश्याम ने थाने पर सास, ससुर, ननद व पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने व जान से मारने की कोशिश करने की तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed