फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, एक को मारी गोली ट्रॉमा रेफर

बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, एक को मारी गोली ट्रॉमा रेफर

Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, एक को मारी गोली ट्रॉमा रेफर
मसौली (बाराबंकी)। बच्चों के मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला थाना पहुंचा। जहां पुलिस ने समझौता कराकर दोनों को वापस लौटा दिया। घर लौटने के बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर धावा बोल कर पथराव किया और पिस्टल से एक व्यक्ति को गोली मार दी। दो गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि घायल की पत्नी नूरबानो की तहरीर पर अब्दुल रऊफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मामला मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा शहावपुर का है। यहां शुक्रवार को मस्जिद में फातिया के बाद जलेबियां बांटी जा रही थी। जलेबी लेने को लेकर दो बच्चों शमीर व हैदरअली में मारपीट हो गई। हैदरअली ने घर पहुंच मामले की जानकारी अपने पिता अब्दुल रऊफ को दी। बेटे की पिटाई अब्दुल रऊफ को नागवार गुजरी वह अपने साथियों के साथ शमीर के घर वालों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने दोनों पक्षो को थाने ले आई। पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों में समझौता कराकर छोड़ दिया। आरोप है कि घर आने के बाद अब्दुल रऊफ ने दोबारा साथी कल्लू, फैयाज, इमरान समेत दस लोगों के साथ शमीर के घर पर पथराव करने लगा। शमीर के पिता इस्तियाक इसका विरोध करते हुए बाहर निकला तो आरोपियों ने बिना लाइसेंस की पिस्टल से दहशत फैलाने के लिए चार हवाई फायर कर दी। इश्तियाक का आरोप है कि अब्दुल रऊफ ने दो गोलियां उसके ऊपर दाग दी। दोनों गोलियां युवक के दाहिने कंधे पर लगने से वह बेेहोश होकर गिर पड़ा। दिन दहाड़े गोलियां चलने से कस्बे में दहशत फैल गई। परिवारीजनों ने घायल को सीएचसी बड़ागांव ले गए जहां से जिला रेफर किया गया । जिला अस्पताल में तैनात डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि कंधे से तेज रक्तश्राव होने के कारण ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बच्चों के आपसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है। घायल की पत्नी नूरबानो की तहरीर पर अब्दुल रऊफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। - जेएल सोनकर, थानाध्यक्ष मसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed