फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   रात के अंधेरे में होता है अवैध खनन

रात के अंधेरे में होता है अवैध खनन

Wed, 18 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
रात के अंधेरे में होता है अवैध खनन
रात के अंधेरे में होता है अवैध खनन
विज्ञापन

कार्रवाई न करने से बुलंद हैं खनन माफिया के हौसले
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। रात में मिट्टी का खनन पूरी तरह से अवैध है लेकिन खनन माफिया रात में ही जेसीबी और डंपर से खोदाई कर रहे हैं। प्रशासन भी कोई कार्र्रवाई नहीं कर पा रहा है। इससे इनके हौसले बुलंद हैं।

शासन द्वारा मिट्टी को रायल्टी फ्री करना और कार्रवाई को लेकर सही गाइड लाइन जारी न करना अधिकारियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गाइड लाइन में स्पष्ट निर्देश न होने के कारण अधिकारी भी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। यह स्पष्ट है कि रायल्टी फ्री होने के बावजूद रात में मिट्टी का खनन किसी भी कीमत पर नहीं होगा। इसके बाद भी अधिकारी इस पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। सतरिख क्षेत्र के छेदानगर, मूखदूमपुर, भुहेरा, डल्लूखेडा आदि समेत कई स्थानों पर रात के अंधेरे में जेसीबी और डंपर से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इन गांवों के निवासी बताते हैं कि जैसे ही जेसीबी से खनन का कार्य शुरू किया जाता है इसकी सूचना अधिकारियों को फोन पर दी जाती है लेकिन अधिकारी कार्रवाई करने के बजाए उसे नजरदांज कर देते हैं इसी का फायदा खनन करने वाले उठा रहे हैं।
विज्ञापन



रात में मिट्टी का खनन करना पूरी तरह से गलत है। यदि ऐसा किया जा रहा है तो इसकी जांच कराकर ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुशील प्रताप सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed