फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   देवर ने भाभी को बांके से काटकर की निर्मम हत्या

देवर ने भाभी को बांके से काटकर की निर्मम हत्या

Wed, 11 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
देवर ने भाभी को बांके से काटकर की निर्मम हत्या
देवर ने भाभी की बांके से काटकर की निर्मम हत्या
विज्ञापन

बाराबंकी। देवर ने अपनी भाभी की बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दिया। वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी देवर व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया है। एसपी व एएसपी ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार वारदात दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दनापुर क्यामपुर में हुई। यहां के रहने वाले ब्रम्हानंद और उसकी पत्नी नीता गौतम (35) सोमवार रात कमरे के सामने रखे टीनशेड के नीचे सो रहे थे। तभी वहां अपने साथियों के साथ पहुंचे छोटे भाई रामानंद को देख ब्रम्हानंद भाग निकले। इस बीच रामानंद ने अपनी भाभी नीता के चेहरे व सिर पर बांके से ताबड़तोड़ कई वारकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद पहुंचे ब्रम्हानंद ने देखा कि उनकी पत्नी की हत्या हो चुकी है तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई शुरू किया है।
विज्ञापन


पति ने कहा मेरी हत्या के लिए आया था भाई
मृतका के पति ब्रम्हानंद ने बताया कि भाई रामानंद पत्नी नहीं उसकी हत्या करने आया था। कहा, जब रामानंद को आता देखा तो पत्नी को जगाने की कोशिश की किंतु वह नहीं जगी। भाई को नजदीक आते देख ब्रम्हानंद भाग खड़ा हुआ जिसके बाद हमलावर छोटे भाई ने उस पर कुछ फेंक कर मारा जिससे वह बाल-बाल बच गया और भागते भागते घर से कुछ दूर पर रखे छप्पर के पास छुप गया। कुछ समय बीतने के बाद ब्रम्हानंद गांव के गुडडू के घर पहुंच गया और बताया कि भाई ने जान से मार डालने के लिए खदेड़ा था जिस पर गुडडू और अन्य लोग उसके घर आये तो देखा कि उसकी पत्नी मृत्यु अवस्था में पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर के विवाद में हुई वारदात
मृतका के पति ने बताया कि वह व उसके भाई रामानंद ने कई वर्ष पूर्व एक ट्रैक्टर व ट्रक खरीदा था किंतु कुछ दिनों बाद दोनों भाई के बीच ट्रैक्टर के स्वामित्त को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद के कारण ट्रैक्टर न्यामतपुर में खड़ा हुआ है। पंद्रह दिन पूर्व रामानंद ने जान से मार डालने की धमकी दी थी किंतु उसने किसी से शिकायत नहीं की।

फोरेंसिक लैब की टीम ने भी की जांच
पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक लैब की टीम को भी बुलाया और तथ्यों का संग्रह कराया। पीड़ित पति की तहरीर पर भाई रामानंद व दो अज्ञात लोगों को के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने भाई रामानंद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव से दक्षिण स्थित एक झाड़ी से हत्या में प्रयोग किये बांके को भी बरामद कर लिया है। इस मामले में शक के तौर पर पुलिस ने बगल के गांव परमापुर के सुरेंद्र व राजेश को भी हिरासत में लिया है।


एसपी व एएसपी ने लिया जायजा
वारदात के बाद एसपी अनिल कुमार सिंह व एएसपी शशीकांत तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसपी ने बताया कि दोनों भाईयों के बीच पैसों का विवाद था जिसके चलते यह वारदात हुई है। उन्होंने कहा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed