{"_id":"5957eb044f1c1ba2468b47f0","slug":"111498934020-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कोड, पूछ खाते से निकाले आठ हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कोड, पूछ खाते से निकाले आठ हजार
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कोड पूछ खाते से निकाले आठ हजार
कोठी (बाराबंकी)। मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पंजाब नेशलन बैंक का मैनेजर बता कर युवती का एटीएम कार्ड नंबर जानकर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।
कस्बा कोठी निवासी गीता देवी पुत्री नौमी लाल के मोबाइल पर शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि मैं पंजाब नेशनल बैंक का मैनेजर बोल रहा हूं। इस बीच युवती से कहा कि अपना एटीएम कार्ड चालू रखना है तो अपने एटीएम से संबंधित पूरी जानकारी बताएं और बहाने से एटीएम का गुप्त कोड भी पूछ लिया। इसके बाद तीन बार में युवती के बैंक खाते से आठ हजार रुपये निकाल लिये। जब खाते से पैसे निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया तो यह देख युवती हैरान हो गई। इसके बाद पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।