फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मोबाइल चोरी के शक पर युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई

मोबाइल चोरी के शक पर युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई

Fri, 16 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के शक पर युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई
मोबाइल चोरी के शक पर युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के दीनदयाल नगर मोहल्ले की घटना
फोटो-34
बाराबंकी। मोबाइल चोरी के शक पर निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने एक युवक की पेड़ में रस्सी से बांध कर पिटाई कर दी गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला आपसी विवाद का निकला है। पुलिस का कहना पीड़ित जो तहरीर देगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के दीनदयाल नगर कालोनी में शांति हॉस्पिटल में काम करने वाले कर्मचारी को बृहस्पतिवार को मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने पेड़ से बांध कर पिटाई की गई। यही नहीं तेज धूप व गर्मी में घंटो तक युवक पेड़ में बंधा रहा। आजादनगर मोहल्ला निवासी सोमिल तिवारी नाम के युवक पर आरोप है कि हॉस्पिटल में ही काम करने वाले सुभाष नाम के युवक का मोबाइल उसने चोरी किया था जिसके चलते उसे पीटा गया। मामले की जानकारी पर पहुंचे मंडी चौकी प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने जांच की तो मामला आपसी विवाद का निकला। चौकी प्रभारी ने बताया कि जिस युवक को पेड़ बांधकर पिटाई की गई है वह पहले इसी अस्पताल में नौकरी करता था व युवक ने अस्पताल प्रशासन पर अपना मेहनताना मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि अस्पताल के चिकित्सक की शह पर कर्मचारियों ने उसकी यह हालत की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़ित युवक जो तहरीर देगा उस आधार पर अस्पताल कर्मचारियों व चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed