फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   25 हजार का इनामी पशु तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

25 हजार का इनामी पशु तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 18 May 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
25 हजार का इनामी पशु तस्कर समेत तीन गिरफ्तार
25 हजार के इनामी समेत तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बाराबंकी। वध प्रतिबंधित मवेशियों की तस्करी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने तीन तमंचे व सात कारतूस बरामद किए है। इनमें एक पर 25 हजार इनाम था।


एसपी अजय साहनी ने शनिवार को बताया कि लोनीकटरा थानाध्यक्ष की टीम ने शनिवार की सुबह दुंदीपुर गांव के पास मवेशी तस्कर यार मोहम्मद निवासी ग्राम दुन्दीपुर, वली मोहम्मद निवासी ग्राम होरा खुर्द थाना नगराम, लखनऊ व अनवर निवासी मोहल्ला कसाईबाड़ा फतेहगंज, थाना अमीनाबाद लखनऊ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास तीन तमंचे व सात कारतूस बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अपने साथियों के संग आवारा घूमने वाले वध प्रतिबंधित मवेशियों को मारकर उनके मांस की सप्लाई लखनऊ में करते हैं। अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों में यार मोहम्मद के खिलाफ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इनके खिलाफ एसपी ने गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एसपी अजय साहनी ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर वध प्रतिबंधित मवेशियों के मांस की सप्लाई लखनऊ में कैसरबाग इलाके की एक मीट शॉप व हासियामऊ, डालीगंज मोहल्ले के एक होटल में करते थे। पुलिस इन लोगों के बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed