फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   10 crore Ashtdhatu statues recovered

10 करोड़ की अष्टधातु की मूर्तियां बरामद

Tue, 29 Dec 2015 11:12 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अष्टधातु की चार मूर्तियां व पीतल की एक मूर्ति बरामद करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दस करोड़ रुपये बताई जा रही है। बरामद मूर्तियों में से दो त्रिलोकपुर स्थित जैन मंदिर से वर्ष 1998 में चोरी हुई थीं। अष्टधातु की चारों मूर्तियों का वजन करीब साढ़े दस किलो व पीतल की मूर्ति का वजन आठ सौ ग्राम बताया गया है।
विज्ञापन


एसपी अब्दुल हमीद ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मसौली के त्रिलोकपुर कस्बे के रामजानकी व जैन मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की चार व पीतल की एक मूर्ति बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने सुधाकर तिवारी निवासी मोहल्ला धमेड़ी-2 कस्बा रामनगर व गुड्डू धोबी निवासी कादिराबाद थाना रामनगर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा बरामद की गईं अष्टधातु की चार मूर्तियों में से दो त्रिलोकपुर स्थित जैन मंदिर से वर्ष 1998 में चोरी हुई थीं। वहीं, अष्टधातु की दो व पीतल की एक मूर्ति इसी साल फरवरी में त्रिलोकपुर के राधा-कृष्ण मंदिर से चोरी हुई थी। बरामद अष्टधातु की चारों मूर्तियों का वजन करीब साढ़े दस किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मूर्तियां भगवान पार्श्वनाथ, भगवान नेमिनाथ, राधा व श्रीकृष्ण जी की हैं। पीतल की मूर्ति राम, लक्ष्मण व जानकी की है, जिसका वजन करीब आठ सौ ग्राम है। अष्टधातु की मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये प्रति किलो है, इसी के चलते साढ़े दस किलोग्राम की इन मूर्तियों की कीमत दस करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जा रही है।


वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की अगुवाई सीओ रामनगर दुर्गेश सिंह ने की। एसओ रामनगर राजीव कुमार सिंह, आशीष चंद्र त्रिपाठी, यशवंत यादव, गजेंद्र सिंह, प्रदीप आदि की पुलिस टीम को एसपी द्वारा ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed