{"_id":"634db234ab9cbe39d2437e40","slug":"crime-barabanki-news-lko653348978","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर फिटनेस, परमिट सड़कों पर दौड़ रहे चार वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर फिटनेस, परमिट सड़कों पर दौड़ रहे चार वाहन सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। परिवहन विभाग की सख्ती के बाद भी नियमों को ताक पर रख वाहन सड़कों पर फर्राटा रहे हैं। चेकिंग के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन दल ने एक स्कूल बस को रोककर जांच की तो बस बगैर फिटनेस के संचालित होती पाई गई। अनाधिकृत संचालन पाए जाने पर टीम ने बस को सीज कर दिया।
हैदरगढ़ रोड पर कोठी के पास सोमवार को यात्री मालकर अधिकारी उमाशंकर मिश्र की अगुवाई ने एआरटीओ प्रवर्तन टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूली बस को रोककर चेकिंग की। बस का फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं था। साथ ही बस चालक द्वारा बिना सीटबेल्ट के वाहन चलाया जा रहा था।
इस पर बस को सीज कर दिया गया। जैदपुर मार्ग पर बिना परमिट दौड़ रहे टेम्पो को टीम ने सीज कर दिया। चेकिंग के दौरान एक जेसीबी और एक लोडर को भी पकड़ा। दोनों वाहनों का फिटनेस नहीं था और बीमा व प्रदूूषण का मानक भी नहीं पूूरा था। पीटीओ उमाशंकर ने बताया कि चेकिंग के दौरान मानकों का उल्लंघन करने वाले चार वाहन पकड़े गए हैं। सभी को सीज कर दिया गया है। संवाद