{"_id":"631b96605e600d0d16482c16","slug":"crime-barabanki-news-lko647585147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल चोरी के मामले में पंप मालिक समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल चोरी के मामले में पंप मालिक समेत तीन पर केस
विज्ञापन
बाराबंकी। परिवहन निगम की बसों में डीजल चोरी का मामला उजागर हुआ है। आशंका के बाद बस मालिक ने जब स्टिंग किया तो एक ही बार में 10 लीटर डीजल की चोरी सामने आई। बस मालिक की तहरीर पर बृहस्पतिवार देर रात शहर कोतवाली में पेट्रोल पंप मालिक, कर्मचारी व बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सिविल लाइन निवासी इमरान हुसैन ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि अनुबंधित बसों का डीजल बाईपास के पास स्थित हमारा पेट्रोल पंप पर भराया जाता है। डीजल कम भरे जाने की आशंका पर जब पूछताछ हुई तो ड्राइवर अनिल ने स्वीकार किया कि डीजल पेट्रोल पंप पर ही बेचा जा रहा है। इसकी छानबीन के लिए बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने ड्राइवर अनिल को एक दूसरी बस की स्टेयरिंग थमाई और बस के अंदर बैठ गए।
पूरी घटना का वीडियो बस मालिक द्वारा बनाया गया। इस दौरान गाड़ी में 47 लीटर डीजल पड़ा मगर पर्ची में 57 लीटर लिखकर आया। बस मालिक ने इस चोरी में पेट्रोल पंप मालिक व कर्मचारी की मिलीभगत होने की बात कही है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पंप के एक कर्मचारी व ड्राइवर अनिल से पूछताछ कर रही हैं। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि छानबीन जारी है। संवाद