{"_id":"631a421311773b07c826bd27","slug":"crime-barabanki-news-lko6474288139","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला ने भी तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी महिला ने भी तोड़ दिया दम
विज्ञापन
बाराबंकी। सफेदाबाद स्थित गुलमोहर कॉलोनी में दंपती को डीजल छिड़ककर जलाने के मामले में इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई। इस मामले में महिला के भतीजे को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पति की मौत पहले ही हो चुकी थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में गुलमोहर कॉलोनी की चौकीदारी करने वाले शेषनाथ (50) व उसकी पत्नी शिवदेवी (48) पर बीती 29 अगस्त की रात डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे दंपती को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया था। वहां शेषनाथ की मौत हो गई थी।
बीते 4 सितंबर को पुलिस ने मामले का खुलासा किया और शिवदेवी के भतीजे हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी मुनीश मिश्रा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि भतीजे ने आश्रय न देने व बेइज्जती कर भगाने से कुपित होकर अपनी बुआ व फूफा पर डीजल डालकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
युवक को जेल भेज दिया गया था। उधर, बृहस्पतिवार भोर लखनऊ में इलाज के दौरान शिवदेवी की भी मौत हो गई। यह खबर शिवदेवी के गांव रामसनेहीघाट के अलादासपुर चौरी गांव पहुंची तो एक बार फिर कोहराम मच गया। संवाद