फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

भूमि विवाद में देवर ने भाभी को मारी गोली

Sat, 27 Aug 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के भयारा मजरे चपरी गांव में बंटवारे के विवाद में देवर ने भाभी को गोली मार दी। घटना से कुछ देर पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद इलाके के भयारा मजरे चपरी निवासी रामेश्वर यादव के चार पुत्र अशोक, प्रमोद, विनोद व रामतीर्थ हैं। परिजनों के मुताबिक, पिता रामेश्वर ने अपने रहते हुए जमीन आदि का बंटवारा कर दिया था। लेकिन उसके बाद भी जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है। चारों भाइयों में से एक विनोद ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को प्रमोद टिनशेड रख रहा है था।
विज्ञापन

जबकि जिस जमीन पर टिनशेड रखा जा रहा था वह बंटवारे में विनोद को मिली थी। दोनों में कहासुनी हुई तो विनोद ने 112 पर डायल करके पुलिस बुला लिया। पुलिस पहुंची मगर मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कुछ देर बाद वहां से लौट आई। तब तक रात हो गई। विनोद का आरोप है कि पुलिस के हटते ही प्रमोद एक झोले में हथगोला लिए छत पर चढ़ गया। उसके तीन-चार साथी भी उसके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद तमंचा भी लिए था। इस दौरान उसने गोली चला दी और गोली अशोक की पत्नी गुड्डी देवी (40) के सीने में जा लगी। गोली लगते ही भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने आननफानन महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने प्रमोद के पुत्र व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैँ।

तो भाभी को इसलिए बनाया निशाना
परिजनों के मुताबिक, प्रमोद कुछ भी करता था तो अशोक की पत्नी गुड्डी देवी उसकी जानकारी अपने छोटे देवर रामतीर्थ को जरूर देती थी। इस बात की जानकारी प्रमोद को भी थी। वह विवाद की जड़ भाभी को ही मान रहा था। जिस वक्त गोली चली उस वक्त वहां पर पूर्व प्रधान हंसराज का पुत्र राहुल मौजूद था। ग्रामीणों का कहना है कि इन लोगों ने पहले प्रमोद को भी मारापीटा था। इसीलिए उसने जवाब में इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सभी कड़ियां जोड़कर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed