{"_id":"62c9da1192997600e320888f","slug":"crime-barabanki-news-lko6388890190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के आरोपी सगे भाइयों की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के आरोपी सगे भाइयों की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। गैंगस्टर के आरोपी दो सगे भाइयों के कोतवाली क्षेत्र व कस्बा हैदरगढ़ व नरौली में स्थित दो करोड़ रुपये कीमत के मकान व दुकान को पुलिस ने कुर्क कर लिया। इसके बाद इसकी सुपुर्दगी तहसीलदार को दी गई।
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नरौली गांव निवासी अंशू उर्फ आदर्श कुमार मिश्र व उसका भाई विक्की उर्फ प्रशांत मिश्र शातिर लुटेरे थे। इन पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज होने के बाद हैदरगढ़ पुलिस ने दोनों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया था। इसके बाद इसकी विवेचना लोनीकटरा के थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह कर रहे थे।
इस दौरान दोनों भाइयों की संपत्ति का आकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई। इस पर डीएम के दोनों सगे भाईयों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश पर शनिवार को तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में हैदरगढ़ व कोतवाली पुलिस की टीम आरोपियों के घर पहुंची। यहां पर मुनादी कराने के बाद अंशू मिश्रा का करीब 36 लाख कीमत का मकान व सड़क किनारे स्थित दुकान व वाहन कुर्क किया।
विज्ञापन
इनके भाई विक्की मिश्रा का मोहल्ला पूरे मितई में स्थित 72 लाख 90 हजार रुपये कीमत की भूमि व इस पर बना 15 लाख 64 हजार का मकान, ठठराही वार्ड में करीब 19 लाख की भूमि उस पर बना सात लाख रुपये कीमत का मकान तथा 30 लाख रुपये कीमत की जेसीबी व 15 लाख की एसयूबी जब्त की। तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों भाइयों की करीब दो करोड़ रुपये कीमत की भूमि, मकान, दुकान, जेसीबी व एसयूवी कुर्क की गई है।