फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, चले लाठी-डंडे

Tue, 17 May 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
कुर्सी (बाराबंकी)। आम तोड़ने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोगों ने धक्का मुक्की की। पुलिस की एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। मारपीट में गर्भवती महिला सहित दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बाइक क्षतिग्रस्त होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के खरिहानी निवासी सुनील कुमार की आठ वर्षीय पुत्री ने रविवार दोपहर गांव के प्रदीप के पेड़ से आम तोड़ लिया। इसको लेकर प्रदीप ने बच्ची की पिटाई कर दी। शाम को जब घर पहुंचे सुनील ने प्रदीप से बच्ची को मारने को लेकर शिकायत की तो दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों के पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराने में लगी तो इस दौरान कुछ लोगों पुलिस कर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। इससे मौके पर और पुलिस बुलानी पड़ी। इस दौरान एक पक्ष के सुनील व उनकी गर्भवती पत्नी रेखा को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया जहां पर महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि सुनील की तहरीर पर प्रदीप, विपिन, विक्रम, कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
मारपीट में दो घायल, आगजनी
कुर्सी। रंजिश के चलते सोमवार को प्रधान पति व दूसरे पक्ष में हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। उधर घटना के बाद एक पक्ष के होटल में आगजनी हो गई। कुर्सी थाना क्षेत्र के निंदूरा प्रधान पति कमलेश यादव व इसी पंचायत के प्रेम यादव के बीच रंजिश चली आ रही है।
सोमवार को निंदूरा स्थित कोको फैक्टरी के निकट दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसमें दोनों पक्षों से परिवार के लोग भी आ गए। देखते ही देखते मौके पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक तरफ से प्रधान पति कमलेश व दूसरी तरफ से प्रेम यादव दोनों को चोटें आई। मारपीट के दौरान निगोहां स्थित प्रेम यादव के होटल में आग लगा दी गई।

आग में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि दोनों को हल्की चोटें आई है। दोनों को सीएचसी घुंघटेर भेजा गया है। दुकान में आग कैसे लगी, यह जांच की जा रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed