फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

दबंगों ने घर में ईंट-पत्थर से किया हमला

Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। कुएं में कूड़ा डालने का विरोध करने पर दबंगों ने पहले घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। उसके बाद अंदर घुसकर लाठी-डंडों से लोगों की पिटाई कर दी। वहीं घर में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति समेत पांच लोगों को सीएचसी पहुंचाया। वहां पर तीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना लोनीकटरा थाना क्षेत्र के रामगंज मजरे ककरी गांव की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यहां के निवासी चंद्रभान का गांव के ही इंद्रबहादुर के बीच लंबे समय से कुएं की कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। चार दिन पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इस पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। सोमवार को चंद्रभान ने सूचना दी कि कुएं में कूड़ा डालने से मना किया तो इंद्र बहादुर, अमरनाथ व रामकिशोर ने कई अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

पहले ईंट-पत्थर चलाए। उसके बाद बाद घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई की। इसमें चंद्रभान उसकी पत्नी गयादेई, मुलायम, रामनिहाल व रामअचल को गंभीर चोटें आई हैं। वही फेंके गए ईंट-पत्थर से उसकी दीवार व छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से मुलायम, गयादेई व रामनिहाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed