फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

नहर में बरामद हुआ लखनऊ के प्रापर्टी डीलर का शव

Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र से लापता एक प्रॉपर्टी डीलर का शव बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र में एक नहर में बरामद किया गया है। तीन जनवरी को पत्नी द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उन्हीं की निशानदेही पर यहां शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के निकुंज श्रीनगर निवासी मोहम्मद यासीन (54) की पत्नी मेहरून्निसा द्वारा मड़ियांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसका पति यासीन प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मड़ियांव पुलिस यासीन को तलाश रही थी। पुलिस को पता चला कि रुपयों के लेन-देन में यासीन की हत्या की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को वह कुछ लोगों को हिरासत में लेकर बदोसरायं पहुंची। यहां की पुलिस के साथ उसने पीठापुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में तलाश की तो वहां यासीन का शव बरामद हुआ। शव प्लास्टिक के एक बड़े थैले में बंद था। जबकि उसका सिर बाहर निकला था। कुछ ही दूरी पर यासीन की स्कूटी भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास ही हत्या की गई या कहीं अलग हत्या के बाद शव व स्कूटी को यहां ठिकाने लगाया गया पुलिस इसकी जांच में जुटी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि लखनऊ से गायब हुए युवक का शव कोतवाली क्षेत्र में बरामद हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चूंकि लखनऊ में गुमशुदगी दर्ज हुई इसलिए वहीं की पुलिस इसकी जांच कर रही है।
बदोसरायं थाना क्षेत्र में बरामद हुए शव को लेकर लखनऊ के मड़ियांव थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। इसलिए मामले की जांच मड़ियांव पुलिस कर रही है। जो भी इनपुट होंगे उपलब्ध कराए जाएंगे।
-अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव
सिरौलीगौसपुर। पुलिस ने शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। कोतवाली बदोसरायं के ग्राम खजुरिहा के पास नहर में पानी कम होने के कारण सोमवार को 35 वर्षीय एक युवक का शव झाड़ी में फंसा देखा गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर के पानी से बाहर निकलवाया है।

मृत युवक ने नीले रंग का इनर व काला अंडरवियर पहन रखा है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है। प्रभारी कोतवाली संतोष सिंह ने बताया कि मृतक के बारे में पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed