{"_id":"61d88f1eb953d65cc356b494","slug":"crime-barabanki-news-lko612490839","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग-बच्चे, भले व मृतक पर शांतिभंग की हुई कार्रवाई तो नपेंगे थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग-बच्चे, भले व मृतक पर शांतिभंग की हुई कार्रवाई तो नपेंगे थानेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन ब्रजभूषण ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व अपराधों की समीक्षा बैठक की। अब तक की गई निरोधात्मक कार्रवाई से खुश एडीजी एनएसए, गुंडा व गैंगेस्टर व सम्पति जब्त की कार्रवाई कम होने पर नाराजगी जताई। इसको लेकर उन्होंने थानाध्यक्ष को 15 दिन का समय देते हुए तीन वर्ष के मुकदमे व कम उम्र की महिलाओं के साथ हुए अपराधों के मामले में गुंडा व गैंगेस्टर की कार्रवाई कर सम्पत्ति जब्त करने के आदेश दिए।
एडीजी ने कहा कि अक्सर शांतिभंग की कार्रवाई करने की जल्दबाजी में बुजुर्ग, बच्चों, भले व मृतक लोगों पर भी कार्रवाई कर दी जाती है। ऐसे में सीओ स्वयं इसकी जांच कर लें। अन्यथा की दशा में ऐसा मिलने पर थानाध्यक्षों को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जनता के साथ अच्छा व्यवहार न करने वाले थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
एडीजी ने कहा कि चुनाव को लेकर ऐसे शस्त्र लाइसेंस रखने वालों के कारतूस का ब्यौरा जुटाया जाय। अगर किसी ने अधिक कारतूस लेकर उनका दुरुपयोग कर रहा था तो उन्होंने चिह्नित कर शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जाएं। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद दोबारा इसकी समीक्षा की जाएगी। उस समय निर्देशों का पालन न करने वाले थानाध्यक्षों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर एसपी अनुराग वत्स, एएसपी पूणेंदु कुुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।