{"_id":"61c623438d0af574bb4eec5a","slug":"crime-barabanki-news-lko6105072119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (बाराबंकी)। विवाह के दो माह बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद ससुरालीजन घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
घटना रामनगर थाना क्षेत्र के अमराई गांव निवासी सुशील वर्मा के बेटे अनूप का विवाह 13 अक्टूबर को बड्डुपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी स्वर्गीय अवधेश वर्मा की पुत्री साक्षी (22) के साथ हुआ था। शुक्रवार को साक्षी की मौत होने की खबर मिलते ही मां पुष्पा, भाई सुजीत व बहन साधना उसके ससुराल पहुंचे। जहां कमरे में साक्षी का शव पड़ा मिला।
उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पति समेत ससुरालीजन घर छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही सीओ दिनेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर साक्षी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दिनेश दुबे ने बताया कि नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत होने की बात सामने आई है। प्रथमदृष्टया मामला दहेज हत्या का लग रहा है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।