{"_id":"61c4cb92d97a9d68a2433b19","slug":"crime-barabanki-news-lko61035711","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक का हाईवे किनारे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक का हाईवे किनारे में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले एक युवक का शव हाईवे के टोलगेट के पास बृहस्पतिवार की सुबह पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला हैदरगढ़ कोतवाली के अमिलहरा गांव का है।
यहां के निवासी अर्जुन सिंह का शव सुबह गांव से करीब 50 मीटर दूर लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बारा टोलगेट के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के भतीजे गोविंद ने बताया कि बुधवार शाम को उसके चाचा दोस्तों की पार्टी में शामिल होने गांव के पुत्तनू रावत के साथ गए थे। वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश की जा रही थी।
सुबह टोल के पास शव पड़ा होने की जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के भतीजे की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)