{"_id":"61c4cae4a7c4df73f60640b0","slug":"crime-barabanki-news-lko610356941","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला युवती शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला युवती शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवती का शव संदिग्ध हालत में उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सुबह परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देवा के फकीर शाह पुरवा मजरे महोलिया निवासी राजाराम की बेटी कोमल (18) का शव उसके घर में ही दूसरी मंजिल पर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया। परिवारीजनों ने पुलिस से बताया कि कोमल बुधवार शाम को खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर कमरे रोज की तरह सोने चली गई।
बृहस्पतिवार की सुबह काफी समय बीतने के बाद भी नीचे नहीं आई तो परिवारीजनों ने ऊपर जाकर देखा। वहां उसका शव दुपट्टे से छत के छल्ले से लटक रहा था। जिस पर पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ संतोष सिंह ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। खुदकुशी की वजह का पता लगाया जा रहा है। युवती एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। मगर, 11वीं के बाद आगे की पढ़ाई बंद कर दी। इससे भी मामले को जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश
देवा। थाना क्षेत्र के छेदानगर मजरे पवैयाबाद निवासी राजू (38) काफी समय से मनोरोगी था। परिवारीजनों के मुताबिक बुधवार शाम को भी वह दवा खाकर लेटा था। बृहस्पतिवार की सुबह बिस्तर पर न होने पर तलाश की गई तो गांव के बाहर स्थित बाग में नीम के पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)