{"_id":"61c37ed9d97a9d68a2433a60","slug":"crime-barabanki-news-lko6102004192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मिट्टी खनन में पकड़े गए पांच डंपर,सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध मिट्टी खनन में पकड़े गए पांच डंपर,सीज
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के गदिया इलाके में मंगलवार रात मिट्टी के अवैध खनन का काम चल रहा था। इसकी सूचना पर जिला खनन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पांच डंपर को पकड़कर सीज किया है। जबकि कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है। इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
जिले में मिट्टी के अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस व खनन विभाग लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद खनन माफिया पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। वह अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार रात शहर क्षेत्र में गदिया के पास मिट्टी के अवैध खनन की सूचना ग्रामीणों ने जिला खनन अधिकारी डॉ. दीपक को दी। इसके बाद मौके पर खनन अधिकारी ने पहुंचकर छापा मारा तो देवा मार्ग पर लखनऊ बॉर्डर के पास से मिट्टी लदे पांच डंपर पकड़े गए।
इन सभी डंपर के चालक मौके से भाग निकले। इसके बाद खनन अधिकारी ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों डंपर सीज कर दिए। खनन अधिकारी ने बताया कि सभी वाहनों को सीज करवाने के साथ इस बात का पता किया जा रहा है कि यह मिट्टी खनन किसके द्वारा कराई जा रही थी और कहां हो रहा था। इसके बाद संबंधित के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।