फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

चाकू के हमले से घायल युवक की मौत

Thu, 28 Oct 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। चाकू से हमले में घायल युवक की बुधवार को इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। इसकी सूचना परिवारीजनों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने बताया कि पहले से दर्ज मुकदमे में मुख्य आरोपी जेल में बंद है। इस मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर निवासी अफरोज अपने पड़ोसी राशिद के साथ मौथरी गया था। वापस लौटने पर वह अपने घर के पास ही पहुंचा था कि पीछे बैठे राशिद ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। इससे अफरोज जमीन पर गिर गया था। ऐसे में राशिद उसे मृत समझकर भाग गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने उसे आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने राशिद समेत तीन अन्य व चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया। मगर, घटनास्थल की जांच में पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अफरोज की हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। लेकिन बुधवार की दोपहर दो बजे बिगड़ी हालत के चलते उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि पहले से हत्या के प्रयास के दर्ज मुकदमे में मुख्य आरोपी जेल में है। इस मुकदमे में पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed