{"_id":"617708018ce29007265bb673","slug":"crime-barabanki-news-lko601730075","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता अधेड़ का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता अधेड़ का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघटेर (बाराबंकी)। लापता अधेड का शव दूसरे दिन सोमवार को गांव के बाहर आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी के बाद घर में कोहराम मच गया। पुत्र ने अपने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस पर आरोप लगाया है कि उस पर दबाव बना कर आत्महत्या की तहरीर ली गयी है।
मामला बड्डूपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे भगौली का है। यहां के निवासी जगदीश प्रसाद (55) रविवार की शाम घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। सोमवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटकता अधेड़ का शव मिला।
जिस तरह प्लास्टिक की पतली रस्सी से शव लटक रहा था और पैर जमीन छू रहे थे, इससे पूरा मामला संदिग्ध लग रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पुत्र से पिता के आत्महत्या करने की तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मृतक के पुत्र आशीष कुमार का आरोप है कि उसके पिता की हत्या कर आत्महत्या का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव बनाकर आत्महत्या की तहरीर ली है। अंतिम संस्कार के बाद दूसरी तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं एसओ गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या की तहरीर मिली है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या
मसौली(बाराबंकी)। पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मदारन मजरे रसौली का है।
परिवारीजनों की माने तो अशोक कुमार गौतम (25) रविवार को करवा चौथ पर देवा थाना क्षेत्र के बीकर गांव गया था। जहां पर पत्नी व ससुरालियों से कहासुनी के बाद वापस लौटकर आया था। यहां पर महिलाओं को करवा चौथ की पूजा करता देख काफी आहत था। इसी से दुखी होकर उसने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। (संवाद)