फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

दो सुपर जोन व 23 सेक्टर में रहेगी प्रतिमा विसर्जन की सुरक्षा

Wed, 13 Oct 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। जिले में प्रतिमा विसर्जन व रामलीला की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए पुलिस के दो सुपर जोन व 23 सेक्टर बनाए गए हैं। वहीं ड्रोन कैमरों से भी निगरानी होगी। पुलिस-प्रशासन की माने तो जिले में विभिन्न जगहों पर 1107 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। जबकि इनको विसर्जित करने के लिए नदियों के तट पर 60 घाट बनाए गए हैं। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों नवरात्र व रामलीला की धूम चल रही है। यह त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस भी पूरी तैयारी किए हैं। लेकिन 13 से 20 अक्टूबर तक इन प्रतिमाओं को विसर्जित करने का कार्यक्रम तय है। ऐसे में विसर्जन सही तरीके से हो और कहीं कोई दिक्कत न आने पाए इसके लिए पुलिस पूरी तरह से प्रयासरत है। पूर्व के वर्षों में विसर्जन के दौरान हुए विवाद को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर पुलिस खास नजर रख रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही ऐसे मामलों में जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज है वह इस समय कहां है इसकी भी पड़ताल की जा रही है। विवादित लोगों के खिलाफ पाबंद व शांतिभंग करने की कार्रवाई भी चल रही हैं। जो भी विसर्जन स्थल बनाए गए हैं वहां लाइट का इंतजाम रहे इसके लिए थाना प्रभारियों से जनरेटर व डीजल का इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक प्रतिमा विसर्जन के दौरान उसके साथ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। विसर्जन करने के बाद लोगों को उनके घर तक छोड़ने की जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों को दी गई है। किसी प्रकार की कोई समस्या न रहे इसके लिए पुलिस यह काम कर रही है। इसके साथ ही दो एएसपी के नेतृत्व में दो सुपर जोन, छह सीओ के नेतृत्व में छह जोन व 23 थाना प्रभारियों के नेेतृत्व में सेक्टर बनाए गए हैं।
इसके साथ ही विभिन्न जगहों बैरियर लगाए जाएंगे। नदी के घाटों पर बैरिकेडिंग होगी। जिन नदियों में विसर्जन होना है उनमें कल्याणी, गोमती, रेठ, सरयू, शारदा नहर आदि शामिल हैं। किसी भी प्रकार के हादसे से बचने के लिए सभी विसर्जन स्थल पर नाव व नाविकों के साथ पीएसी की टीम भी लगाई गई है।

महिला पुलिस कर्मियों की भी लगी ड्यूटी
विसर्जन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहली बार महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। बाइक पर कोई भी ट्रिपलिंग न करें। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी।
-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed