फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

घंटों मशक्कत के बाद मिला तहसीलकर्मी का शव

Sun, 10 Oct 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवखेरिया निवासी राजेश रावत (47) फतेहपुर तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर तैनात था। तहसील से कुछ दूरी पर मोहल्ला पचघरा में अजमल तालाब है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह राजेश इसी तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया था। राहगीरों के मुताबिक राजेश तालाब में मौजूद नाव तक पहुंचने के लिए अपने कपड़े उतारकर तालाब में उतरा, इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गया। तहसील कर्मियों के साथ नायब तहसीलदार पूजा चौधरी, कोतवाल संजय मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

तालाब के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन राजेश का कोई पता नहीं चल सका। दोपहर में मौके पर पहुंची पीएसी के गोताखोरों ने बोट लेकर खोजबीन शुरू की। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पीएसी के जवानों ने शव को तालाब से खोजकर बाहर निकाला। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed