फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

रिश्तेदार के साथ देख भाई ने की थी बहन की हत्या

Sun, 03 Oct 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में हुई किशोरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मृतका के नाबालिग भाई को पकड़कर कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक मृतका का उसी के रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी के बाद भाई ने यह कदम उठाया। आरोपी ने बहन को रिश्तेदार के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिससे वह नाराज था। वहीं रिश्तेदार को भी पुलिस ने दुष्कर्म के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि बीती 29 सितंबर को असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 17 साल की किशोरी का शव खेत में मिला था, जिसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की तो मृतका का 16 वर्षीय भाई ही कातिल निकला है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के नाबालिग सगे भाई को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि अयोध्या निवासी उसके रिश्तेदार बनवारी के उसकी बहन से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

बनवारी लोगों के खेत को लीज पर लेकर खेती करने का कार्य करता है। इधर लगभग 20 दिन से वह मृतका के पिता के साथ गांव में रुककर खेत में फसल लगवा रहा था। बनवारी का अवैध संबंध मृतका से था। घटना से लगभग दो दिन पहले रात को वो छत पर सो रहा था और मोबाइल चार्ज करने के लिए नीचे आया तो उसने अपनी बहन व बनवारी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके कारण आरोपी भाई बनवारी और अपनी बहन से अंदर ही अंदर बहुत ज्यादा गुस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना वाले दिन जब भाई को पता चला कि खेत में उसकी बहन अकेले है (चूंकि उसकी बहन व मां साथ में खेत की रखवाली करने जाती थी) लेकिन उस दिन तबियत खराब होने के कारण उसकी मां दोपहर में ही खेत से घर वापस आ गयी थी) इस बात पर उसने आवेश में आकर खेत पहुंच अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को बाल सुधार गृह भेजा है। जबकि उसके रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे भी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed