{"_id":"614cd36f8ebc3e2be51cb1c0","slug":"crime-barabanki-news-lko596954878","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। घर के अंदर एक महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के पति और बच्चों ने बताया कि दस दिन पूर्व महिला जब से अपने मायके से वापस आयी है तब से मानसिक तनाव में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी संतोष रावत (34) पत्नी मूलचंद रावत ने बुधवार रात जब घर के सभी लोग सो गये तब उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया तो महिला फंदे से झूलती मिली।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मृतका के पति मूलचंद व पुत्री काजल ने बताया कि संतोष का मायका जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तापुरवा में है। तीन सगी बहनों के अलावा कोई भाई न होने पर मृतका के पिता अपनी सम्पूर्ण सम्पति दो अन्य बेटियों को देना चाहते थे।
विज्ञापन
मगर संतोष को हिस्सा न देने से बीते दिनों से संतोष मानसिक तनाव में रहती थी। दस दिन पहले संतोष अपने मायके गयी थी। जबसे वापस आयी है तबसे बहुत परेशान थी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)