{"_id":"613d02ee8ebc3e144e5ce2e5","slug":"crime-barabanki-news-lko595135484","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघटेर (बाराबंकी)। एक युवक का शव उसके गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के करौंदी मजरे ओदरिया गांव निवासी कैलाश गौतम (35) शुक्रवार रात को घर से गांव के ही जय सिंह के यहां रखे कृष्ण डोल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बताकर निकला था। लेकिन वह शनिवार सुबह तक वापस नहीं लौटा।
सुबह करीब 6 बजे जब गांव के लोग खेतों के लिए निकले जहां रास्ते में पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। इस बात की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है। एसएसआई अवधेश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। परिजनों द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)