{"_id":"613d00d18ebc3eb6907c7411","slug":"crime-barabanki-news-lko595134349","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली मोबिल ऑयल व बाइक के पार्ट्स के धंधे का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली मोबिल ऑयल व बाइक के पार्ट्स के धंधे का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। नकली मोबिल ऑयल बनाने और एक नामचीन बाइक के नकली पार्ट्स के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से यह सामान काफी मात्रा में बरामद कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के ग्राम बरदरी में अवैध रूप से एक फैक्टरी संचालित होते पकड़ी गई है। शनिवार की दोपहर गांव में पहुंची पुलिस ने एक घर में छापा मारा। यहां पर एक लीटर वाले जीटीएक्स मोबिल ऑयल के करीब 300 भरे डिब्बे और खाली डिब्बे, उस पर चिपकाने वाले लेबल, मोबिल बनाने की मशीन, नामचीन कंपनी के फिल्टर और पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
यहीं के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपना मकान किराए पर दे रखा है। जहां पर पिछले कई महीनों से बाहर के रहने वाले लोग इस अवैध धंधे में संलिप्त थे। ड्रम से नकली मोबिल जीटीएक्स डिब्बों में भरा जा रहा था और खुले रखे बड़ी मात्रा में बाइक के पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं। जो डिब्बों में पैक किए जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस इन सभी सामान को एक पिकअप में भरकर कोतवाली ले गई है। इसके साथ ही गृहस्वामी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें से दो बहराइच और एक रामनगर का बताया जा रहा है। पुलिस ने किसी का भी नाम बताने से इंकार किया है और संबंधित कंपनी को सूचना दी गई है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाली सुभाष यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।