फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 21 Aug 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर (बाराबंकी)। छत पर सो रही एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मामला बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी पीड़ित पिता ने शुक्रवार को बड्डूपुर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह हमेशा की तरह बृहस्पतिवार की रात अपने खेतों की रखवाली करने गया था। घर पर उसकी बीमार पत्नी व 14 वर्षीय पुत्री छत पर सो रही थी।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि इसी दौरान रात में पड़ोसी युवक दीवार फांदकर उसकी छत पर पहुंचा। जहां सो रही उसकी बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। सुबह घर पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक सौरभ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed