फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

कब्जे को लेकर मारपीट व पत्थरबाजी, पांच घायल

Fri, 20 Aug 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime
जंहागीराबाद (बाराबंकी)। सरकारी जमीन पर काबिज लोगों को प्रशासन ने हटाकर जमीन कब्जा मुक्त करा दी। बाद में इसी कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर तनाव हो गया। भारी हंगामे के साथ पत्थरबाजी व मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालात नाजुक बनी है।
विज्ञापन

मामला थाना जंहागीराबाद इलाके फैजुल्लागंज का है। पुलिस के मुताबिक, यहां सरकारी जमीन पर कुछ लोग कब्जा किये थे। इस कब्जे के खिलाफ ओमप्रकाश वर्मा आदि पैरवी में थे। प्रशासन में मौके पर पहुंचकर जमीन पर बनी झोपड़ी हटवा दिया। इससे दूसरा पक्ष ओमप्रकाश पर आक्रोशित हो गया। एक पक्ष का कहना है कि हमने सरकार की मदद की तो हम पर दबंगों ने हमला किया।
विज्ञापन

गहरी चोट के बाद भी पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि हमारी जमीन की गलत पैमाइश करवाकर जमीन छीनी गयी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का केस दर्ज किया है। नन्हा चौहान, लाला राम, किरन देवी को मामूली चोट आईं जबकि ओमप्रकाश नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर रिफर किये गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed