{"_id":"611ab7ce8ebc3e433569d48b","slug":"crime-barabanki-news-lko5915475166","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरख (बाराबंकी)। एक गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में उसके ही घर में पाए जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सतरिख पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। अधेड़ की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
मामला सतरिख थाना क्षेत्र के मौथरी गांव का है। यहां पर 15 अगस्त की दोपहर एक घर से तेज बदबू आने से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो सुरेंद्र यादव (55) का सड़ा-गला शव पाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, सुरेंद्र चार दिनों से गांव में नहीं दिख रहा था। हालांकि वह शराब का लती था।
उसकी पत्नी माया देवी चार दिन पहले मायके गई थी। घर का दरवाजा बाहर से बंद होना और पत्नी का न होना यह मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। अधेड़ की मौत कैसे हुई, यह पीएम रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। थाना प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई होगी। (संवाद)