{"_id":"6111791c8ebc3e7d231b9a4f","slug":"crime-barabanki-news-lko59065570","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम व सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, दो युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम व सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, दो युवक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। दो गांवों के रहने वाले दो युवकों ने अलग-अलग तरीके से आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद जब मामला बढ़ने लगा तो हरकत में आई पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है। इनमें एक ने मुख्यमंत्री औरी प्रधानमंत्री पर जबकि दूसरे ने एक जाति विशेष की महिलाओं पर टिप्पणी किया है।
पुलिस के मुताबिक, कस्बा बदोसरायं के अनुभव सिंह यदुवंशी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उस टिप्पणी को बाराबंकी पुलिस को ट्वीट किया गया। वहीं रविवार को एक गांव के प्रधान पुत्र ने एक जाति विशेष की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करके वायरल किया।
गांव के दर्जनों लोगों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की और कोतवाली पुलिस से शिकायत की। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा के यहां पहुंचकर मामले की शिकायत की। दोनों मामलों के तूल पकड़ता देख पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल दयाशंकर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)