{"_id":"610ed6dd8ebc3e7512323dc6","slug":"crime-barabanki-news-lko590371750","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमले में नौ गिरफ्तार, 21 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर हमले में नौ गिरफ्तार, 21 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवासड़क (बाराबंकी)। अवैध शराब बरामद करने गई पुलिस टीम पर शुक्रवार रात हुए हमले के मामले में 21 लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में नामजद केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं एसपी यमुना प्रसाद ने गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है।
रामसनेहीघाट कोतवाली के उप निरीक्षक श्रीनाथ मिश्र द्वारा लिखाई गई एफआईआर के मुताबिक, शुक्रवार शाम जोरावरपुर गांव में कच्ची शराब बनने की सूचना पर एसआई रामराज चौधरी व हेड कॉन्स्टेबल राजकरन ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ किशन के घर पर छापा मारा। इस दौरान उसके घर पर कच्ची शराब बनाई जा रही थी और वहीं पर तीन प्लास्टिक की पिपिया में 25 लीटर तथा एक लीटर की तीन बोतलें शराब से भरी मिलीं थीं।
इस बीच कुछ लोगों को पकड़ भी लिया गया लेकिन तभी अचानक 20-25 महिलाओं व पुरुषों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें एसआई रामराज चौधरी और हेड कॉन्स्टेबल राजकरन घायल हो गए। अन्य पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना थाने पर दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ पंकज सिंह ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान शुरू कराया। इस दौरान पुलिस पर हमला करने वाली पांच महिलाएं व चार पुरुषों को पकड़कर शनिवार को जेल भेजने की कार्रवाई की है। जबकि अन्य लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन
इस मामले में 21 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जो लोग आरोपी बने हैं उनमें सोनू, सुनील, तिलकराम, श्रीकिशन, भूखन, शिवराम, पांचू, राजेंद्र, संजू, रामकिशोर, राकेश, इनकी पत्नी, ननकू व इनकी पत्नी, रामसजीवन की पत्नी, दीपू, राधा, बसंती, शिवराम की पत्नी आदि आरोपी बने हैं। वहीं घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। आरोपी किशन के घर के आसपास रहने वाले दर्जनों परिवार घरों में ताला लगाकर भाग गए हैं। जिससे गांव में सन्नाटा पसरा है।
यहां सिर्फ पुलिस की मुस्तैदी ही दिख रही है। वहीं शनिवार को एसपी यमुना प्रसाद ने जोरावरपुर गांव का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे कोई दोबारा ऐसी हिमाकत ना कर सके। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों को तलाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।