फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

अवैध शराब पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Sat, 07 Aug 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
कोटवासड़क (बाराबंकी)। क्षेत्र के एक गांव में अवैध तरीके से शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक के साथ पहुंची पुलिस टीम ने छापा मारा तो मौके पर मौजूद महिलाओं ने अपने कपड़े फाड़ डाले और पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगा हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसमें उप निरीक्षक और एक दीवान घायल हो गया। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में पांच महिलाओं समेत नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जोरावरपुर गांव के रहने वाले पंचम के घर पर अवैध शराब बनाई जा रही है। आरोप है कि पंचम के पांच भाई हैं। पांचों अवैध रुप से शराब बनाने का कार्य करते हैं। इसकी सूचना मिलते ही उप निरीक्षक रामराज चौधरी ने दीवान रामकरन के साथ मौके पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पाया कि यहां पर भट्ठियां चढ़ाकर शराब बनाने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस को देख मौके पर मौजूद लोगों ने घर की महिलाओं के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं ने अपने कपड़े फाड़ डाले और पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।
इसमें उप निरीक्षक और दीवान दोनों घायल हो गए जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम रामसनेहीघाट जितेन्द्र कटियार सीओ के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच महिलाओं समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

एहतियात के तौर पर गांव में भारी संख्या मेें पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बाबत एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि रामसनेहीघाट क्षेत्र के एक गांव में अवैध शराब बनाए जाने की सूूचना मिलने पर पुलिस दबिश देने गई थी। जिसमें कुछ महिलाओं ने पुलिस अभद्रता करते हुए हमला कर दिया है इसमें एक उप निरीक्षक व एक दीवान को चोटें आई हैं। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed